फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: खशाधार में पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुनों पर देवलुओं ने किया नृत्य

विज्ञापन
रोहड़ू के खशाधार में देवता के मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान देवताओं का मिलन
विज्ञापन
शिखा पूजन के साथ देवता पवासी महाराज के मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा देवताओं का मिलन रहा आकर्षण
विज्ञापन

आज देवताओं की विदाई पर उछड़-पाछड़ रस्म का होगा आयोजन



संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। खशाधार में सोमवार को शिखा पूजन की रस्म के साथ देवता पवासी महाराज के नवनिर्मित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में रोहल से पवासी देवता महाराज, चिऊनी से परशुराम देवता, खशाधार से चालदा महाराज, पेजा से नाग देवता महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुनों पर देवलुओं ने नृत्य किया। मंगलवार को देवताओं की विदाई रस्म उछड़-पाछड़ का आयोजन होगा। पवासी देवता के नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दूसरे दिन सोमवार को शिखा पूजन की मुख्य रस्म निभाई गई। इसमें मंदिर के छत पर विधिवत रूप से पूजा-अर्चना व मंत्रोच्चारण के साथ प्राण प्रतिष्ठा की गई। शिखा पूजन की रस्म को देखने के लिए भारी संख्या में लोग खशाधार में उपस्थित रहे। मंडल पूजन के साथ शिखा पूजन की रस्म हुई। इस दौरान सभी मेहमान देवता भी उपस्थित रहे। देवलुओं ने वाद्ययंत्रों की धुनों पर नृ़त्य किया। देवता के बजीर भागमल मैहता ने बताया कि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सोमवार को शिखा पूजन की रस्म संपन्न हुई है। पारंपरिक ढंग से मंदिर की प्रतिष्ठा हुई।

रोहड़ू के खशाधार में देवता के मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान देवताओं का मिलन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें