फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: देवता कालेश्वर छिज्जा ने मंदिर की परिक्रमा कर निभाई फेर की रस्म, उमड़ा आस्था का जनसैलाब

विज्ञापन
लालसा मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान में मौजूद देवता साहिब और देवलू। संवाद
विज्ञापन
देवता साहिब दोगणू और माता मंगला काली मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में पहुंचे 20 हजार लोग
विज्ञापन

ढोल-नगाड़ों की थाप और वाद्ययंत्रों की ध्वनियों के साथ मंदिर छत पर गूरों ने स्थापित किए कलश


संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (लालसा)। नोगवैली के अधिष्ठाता देवता साहिब दोगणू और माता मंगला काली मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में आस्था का जनसैलाब उमड़ा और देव संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। रविवार को देवता साहिब कालेश्वर छिज्जा देवठी ने नवनिर्मित कोठी (मंदिर) की परिक्रमा की और फेर की रस्म निभाई। इसके बाद कोठी की छत पर धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए विधि-विधान के साथ गूरों ने कलश स्थापित किए। अनुष्ठान में पहुंचे छह देवताओं ने भी कलश स्थापित किए। ढोल-नगाड़ों की थाप और वाद्ययंत्रों की ध्वनियों के साथ अनुष्ठान चलता रहा। कालेश्वर छिज्जा देवता साहिब के बाद नरेशर लक्ष्मी नारायण कुमसू ने कलश स्थापित किया। इसके बाद देवता साहिब दमुख डंसा, जाख देवता रचोली, जाहरू नाग शनेरी, योगेश्वर शिंगला और शिलादेश के देवताओं ने कलश स्थापना की रस्म निभाई। धार्मिक अनुष्ठान में करीब 20 हजार श्रद्धालुओं ने भाग लिया और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। दूरदराज से श्रद्धालु पहुंचे और इस ऐतिहासिक अनुष्ठान के साक्षी बने। प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में पहुंची जाइयों, भांजों और देवताओं को सोमवार को विदाई दी जाएगी। सोमवार को भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। मंदिर समिति अध्यक्ष शीश शर्मा और उपाध्यक्ष मनीष शर्मा का कहा कि रविवार को मंदिर में शिखा फेर और कलश स्थापना की रस्म निभाई गई। सभी देवी-देवताओं के आशीर्वाद से धार्मिक अनुष्ठान भव्य तरीके से मनाया जा रहा है। छह करोड़ की लागत से 15 साल में नोगवैली के अधिष्ठाता देवता साहिब दोगणू और माता मंगला काली मंदिर के नए मंदिर का निर्माण हुआ है, इसलिए प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को जाइयों, भांजों समेत देवताओं संग देवलुओं को धार्मिक परंपरा का निर्वहन करते हुए विदा किया जाएगा। साथ ही धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होगा।
विज्ञापन


प्रतिभा सिंह और कौल सिंह ने लिया आर्शवाद
लालसा मंदिर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में पूर्व सांसद रानी प्रतिभा सिंह कार्यकर्ताओं संग पहुंचीं। उन्होंने पहले माता मंगला काली मंदिर में शीश नवाया। इसके बाद दोगणू देवता नवनिर्मित कोठी में आशीर्वाद लिया। वहीं, भाजपा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कौल सिंह ने भी मंदिर पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ शीश नवाया और आशीर्वाद लिया।

लालसा मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान में मौजूद देवता साहिब और देवलू। संवाद

लालसा मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान में मौजूद देवता साहिब और देवलू। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें