हिमाचल के प्रसिद्ध कलाकार प्रदीप शर्मा हिमाचलो री शान अवॉर्ड से सम्मानित करते हिमाचल एकता मंच
ठियोग (रामपुर बुशहर)। हिमाचल एकता मंच राष्ट्रीय फाउंडेशन ने हिमाचल के प्रसिद्ध गायक प्रदीप शर्मा को हिमाचलो री शान पुरस्कार से सम्मानित किया। हिमाचल एकता मंच हर क्षेत्र में प्रतिभाओं को उजागर करने में प्रयासरत हैं। प्रसिद्ध गायक प्रदीप शर्मा के 150 हिमाचली गीत यू-ट्यूब पर हैं। इनमें सायरा बानो, मिस शिमला, मनकलिए, बोबिए, पानी भरना टीरकिए, लाना भाई मुंजरा, पड़ोसन, लूटा रे लूटा जुरिए, ठियोगा री धाठु वालिए, तराना और नखरा सहित बहुत से प्रसिद्ध गीत हैं। उनके गीतों को हिमाचल के अलावा उत्तराखंड में भी बहुत पसंद किया जाता है। प्रदीप शर्मा का जय गो मां भजन भी बहुत हिट हुआ। प्रदीप शर्मा ने बताया कि लोगों का प्यार ही उन्हें कामयाबी दिला पाया। प्रदीप शर्मा ने दसवीं कक्षा अपने गांव के स्कूल धमांदरी और बारहवीं ठियोग छात्र स्कूल से उत्तीर्ण की हैं। प्रदीप शर्मा को बचपन से ही गाने का शौक रहा है।