फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: परिवहन निगम सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने पेंशन और भत्ते न मिलने पर जताया रोष

विज्ञापन
एचआरटीसी कार्यालय रामपुर के प्रांगण सेवा निवृत कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी और सदस्य बैठक के दौ
विज्ञापन
अन्य विभागों की तर्ज पर वित्तीय लाभ देने की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर । रामपुर उपमंडल में हिमाचल पथ परिवहन निगम पेंशनर्स कल्याण संगठन इकाई रामपुर और रिकांगपिओ की मासिक बैठक सोमवार को एचआरटीसी कार्यालय रामपुर के प्रांगण में हुई। इसमें करीब 50 पेंशनरों ने शिरकत की। बैठक की अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष वीरभद्र सिंह ने की। बैठक में पेंशन संबंधी मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। पेंशनरों ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन, अन्य भत्ते और चिकित्सा बिलों की अदायगी अभी तक न करने पर सरकार के प्रति गहरा रोष प्रकट किया। इसके अलावा 65, 70 और 75 वर्ष पूर्ण कर चुके सेवानिवृत्त कर्मचारी, जिन्होंने कोर्ट केस नहीं किया है, तो उन्हें भी कोर्ट केस की तर्ज पर 5 प्रतिशत, 10 प्रतिशत व 15 प्रतिशत अन्य विभागों की तर्ज वित्तीय लाभ देने की मांग की। बैठक में निर्णय लिया कि प्रदेश सरकार ने लंबे समय से चली आ रही पेंशनरों की मांगों को शीघ्र बहाल नहीं किया, तो सेवानिवृत्त कर्मचारी विधानसभा का घेराव करने से गुरेज नहीं करेंगे। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष वीरभद्र सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार ने पेंशनरों की पेंशन का कोई स्थायी समाधान नहीं किया है। बीते महीने की अभी तक पेंशन नहीं आने से पेंशनरों में काफी नाराजगी है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में जितने भी विभाग हैं, उनमें से अहम महकमा एचआरटीसी है, लेकिन फिर भी पेंशनरों को अपनी पेंशन लेने के लिए प्रदेश सरकार के आगे हाथ जोड़ने को मजबूर होना पड़ रहा है। इस बारे में 10 मांगें सरकार को भेजी हैं। इसमें एक जनवरी 2024 को सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को अभी तक पेंशन नहीं मिली है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि पेंशन भोगियों को बजट का प्रावधान कर उन्हें समय रहते पेंशन जारी करें। उन्होंने बताया कि जेसीसी बन चुकी है और दोनों संगठन इकट्ठे हो चुके हैं। सरकार और निगम प्रबंधन को 10 सूत्रीय मांगपत्र दे दिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि बजट सत्र से पहले संगठन के साथ बैठक नहीं की, तो पेंशनर विधानसभा का घेराव करने से पीछे नहीं हटेंगे। इसमें 5 हजार के करीब पेंशनर भाग लेंगे। इस बारे में आगामी बैठक में रणनीति बनाई जाएगी। हिमाचल राज्य कार्यकारिणी पेंशन कल्याण संगठन के उपाध्यक्ष प्रीतम चौहान ने कहा कि बड़े दुख की बात है कि शिवरात्रि पर्व नजदीक है, लेकिन अभी तक पिछले महीने की पेंशन नहीं आई है। इस पर्व को कैसे मनाए सोचने का विषय है। उन्होंने मांग की कि एक जनवरी, 2016 से प्रत्येक सेवानिवृत्त कर्मचारियों का लगभग 1 लाख रुपये डीए का एरियर पेंडिंग पड़ा है, उसे भी शीघ्र दिया जाए। रामपुर परिवहन निगम में लगभग 100 पेंशन भोगी हैं, जिन्हें समय पर पेंशन नहीं आ रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि जल्द ही पेंशन भोगियों की पेंशन उनके खाते में डाल दी जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें