फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: स्प्रिंगडेल स्कूल में प्रभात फेरी का किया आयोजन

विज्ञापन
प्रभात फेरी के दौरान स्प्रिंगडेल स्कूल के विद्या​र्थी। स्रोत : स्कूल प्रबंधन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर।
विज्ञापन

स्प्रिंगडेल स्कूल खनेरी में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी में शिक्षक और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रभात फेरी का उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, एकता, अच्छे संस्कार और आध्यात्मिक भावना का विकास करना रहा। प्रभात फेरी विद्यालय परिसर से शुरू होकर स्कूल के आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरते हुए वापस विद्यालय परिसर पहुंची। विद्यार्थियों ने भजन और गीतों का सामूहिक गायन किया। भजनों की मधुर ध्वनि से समूचा क्षेत्र भक्तिमय और सकारात्मक ऊर्जा से भर गया। प्रभात फेरी के माध्यम से विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति, संस्कारों और सामूहिकता की भावना का संदेश दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष आनंद ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन, अच्छे संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। प्रभात फेरी के दौरान बच्चों की सहभागिता और अनुशासन देखने को मिला। उन्होंने प्रभात फेरी के सफल आयोजन के लिए सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें