फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ कॉलेज ने सरस्वतीनगर को 18 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कॉलेज में अंतर कॉलेज क्रिकेट चैंपियनशिप के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने जमकर मारे चौके छक्के
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय क्रिकेट चैंपियनशिप (पुरुष वर्ग) के शिमला जोन के मुकाबले खेले जा रहे हैं। प्रतियोगिता के दूसरे दिन रिकांगपिओ महाविद्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी जीत दर्ज की। रिकांगपिओ कॉलेज ने अपने दूसरे मुकाबले में सरस्वतीनगर कॉलेज को 18 रन से पराजित किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रिकांगपिओ की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाए। टीम की ओर से अभिषेक ने 45 रन और अंश ने 36 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सरस्वतीनगर कॉलेज की पूरी टीम 19.5 ओवर में 113 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। रिकांगपिओ की ओर से अभिषेक और अंश ने बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया और तीन-तीन विकेट चटकाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के पहले दिन रिकांगपिओ कॉलेज ने निरमंड कॉलेज को 71 रन से शिकस्त दी। मुकाबले में अभिषेक ने शानदार प्रदर्शन कर 97 रन की पारी खेलकर टीम की जीत की नींव रखी। रिकांगपिओ टीम मैनेजर लेफ्टिनेंट प्रो. मोहन सिंह नेगी ने कहा कि क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें