नोगली में क्षतिग्र्रस्त स्पील वे चैनल।
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के नोगली में स्थित नोगली पावर हाउस के नजदीक अचानक एक पेड़ गिरने से स्पील वे चैनल टूट गया। इससे बिजली उत्पादन ठप हो गया है। चैनल टूटने से हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड को 12 लाख के करीब नुकसान हुआ है।
स्पील वे चैनल टूटने की सूचना मिलने के बाद शनिवार को नोगली पावर हाउस से टीम ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि चैनल को दुरुस्त करने में करीब 12 दिन लग सकते हैं। विभाग का कहना है कि स्पील वे टूटने से नोगली में बिजली उत्पादन ठप हो गया है लेकिन लोगों को बिजली की समस्या से परेशानी नहीं होगी। बीच में काम के दौरान आंशिक रूप से बिजली की आपूर्ति बंद हो सकती है। कनिष्ठ अभियंता सिविल नोगली पावर हाउस सुरजन सिंह ने बताया कि स्पील वे चैनल क्षतिग्रस्त होने से बिजली बोर्ड को 12 लाख का नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा चैनल टूटने से उत्पादन ठप हो गया है, लेकिन उपभोक्ताओं को बिजली की समस्या नहीं होगी।