फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बिलों का जल्द भुगतान करें उपभोक्ता : बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। बिजली बोर्ड के करोड़ों के भुगतान पर उपभोक्ताओं ने कुंडली मार रखी है। बिजली बिलों की अदायगी न होने से रोजाना बोर्ड की दुश्वारियां बढ़ रही हैं। बोर्ड के रामपुर, ननखड़ी और सराहन क्षेत्रों में करोड़ों के बिजली बिलों का भुगतान लंबे समय से नहीं हो पाया है। बोर्ड ने ऐसे उपभोक्ताओं को चेताया है कि यदि एक सप्ताह के अंदर बिलों का भुगतान नहीं किया गया तो बिना नोटिस दिए कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन

बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक रामपुर, चूहाबाग, खनेरी, डकोलढ़, खोपड़ी, नोगली, कुमसू, लालसा, डंसा, रचोली, झाकड़ी, रतनपुर, शाह, बसाहरा, समेज, सरपारा और गसो पुल के अलावा ननखड़ी के जाहू, शिला, खड़ाहण, जवालड़ा, ननखड़ी, चौक सेरी, चकटी, सूरड़, पुनन, कुंगल-बाल्टी, आदर्शनगर और खमाड़ी के कई उपभोक्ताओं ने अभी तक बिजली बिलों का भुगतान नहीं किया है। बिजली बोर्ड रामपुर के सहायक अभियंता प्रदीप नेगी ने बताया कि इन क्षेत्रों के उपभोक्ता बीते लंबे समय से बिजली बिलों का भुगतान नहीं कर रहे हैं। रामपुर और ननखड़ी में घरेलू और व्यावसायिक कनेक्शन के बिलों की करीब एक करोड़ 42 लाख रुपये की राशि उपभोक्ताओं के पास फंसी हुई है। उन्होंने उपभोक्ताओं को साफ शब्दों में चेताया है कि एक सप्ताह के अंदर बिजली बिलों की अदायगी करें अन्यथा बिना नोटिस थमाए कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
वहीं, उपमंडल सराहन विद्युत उपमंडल के तहत भी उपभोक्ताओं नेे बिजली बिलों का भुगतान अभी तक नहीं किया है। करीब 81 लाख, 68 हजार, 115 रुपये के बिलों का भुगतान लंबे समय से नहीं हो पाया है। सराहन उपमंडल के गोरा, मशनू, किन्नू, ज्यूरी और पंद्रह बीश क्षेत्र के सैकड़ों उपभोक्ताओं ने बिजली बिल जमा नहीं करवाए हैं। विद्युत बोर्ड सराहन के सहायक अभियंता भूषण लाल ने बताया कि बिजली बिलों के भुगतान को लेकर कई बार उपभोक्ताओं से अपील की गई, बावजूद इसके लोग बिल जमा नहीं करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि एक सप्ताह के अंदर उपभोक्ता बिलों का भुगतान नहीं करेंगे तो विभाग ऐसे उपभोक्ताओं पर कड़ी कार्रवाई करेगा। बिलों की अदायगी न होने की सूरत में बिजली के कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें