फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सांगला वैली में सर्दियां शुरू होते ही लगने लगे विद्युत के अघोषित कट

विज्ञापन
विज्ञापन
11 पंचायतों के हजारों उपभोक्ताओं को झेलनी पड़ रहीं परेशानियां
विज्ञापन

एक सप्ताह से रोजाना लग रहे कट, ग्रामीणों ने बिजली व्यवस्था सुधारने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल सांगला में विद्युत के अघोषित कटों की मार हजारों लोग झेल रहे हैं। एक सप्ताह से रोजाना बत्ती गुल हो रही है और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सांगला वैली की किल्बा, सापनी, बुरआ, शौंग, चांसू, कामरू, सांगला, थैंमगारंग, बटसेरी, रकछम और छितकुल पंचायत के हजारों लोग सर्दियों के दिनों में लग रहे विद्युत कटों से परेशान हैं। रोजाना दिन के समय में बिजली बार-बार जा रही है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष सांगला भूपेश नेगी, उपाध्यक्ष किशोरी नेगी, पूर्व अध्यक्ष शिव कुमार नेगी, पूर्व प्रधान रकछम टीकम नेगी, प्रधान शौंग रामप्यारी नेगी, उप प्रधान सांगला लोकेश नेगी, वीरेंद्र नेगी, राजकमल नेगी, महेंद्र नेगी, सांबा नेगी, प्रताप नेगी और अरुण नेगी ने कहा कि सर्दियों शुरू होते ही विद्युत के अघोषित कट लग रहे हैं। इसके कारण रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं और ठंड में ठिठुरना पड़ रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और विद्युत बोर्ड के अधिकारियों से समय रहते विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग उठाई है, ताकि लोगों को सर्दियों के दिनों में विद्युत के अघोषित कटों से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, विद्युत बोर्ड सांगला के सहायक अभियंता वीरेंद्र नेगी ने कहा कि कड़छम और सांगला के बीच विद्युत लाइनों में गेटवे लगाए जाने का कार्य चल रहा था, जिसकी वजह से थोड़ी दिक्कतें हुई होंगी। अब कार्य पूरा हो चुका है। किसी भी तरह की कोई विद्युत की समस्या नहीं रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें