चौपाल (रोहड़ू)। उपमंडल चौपाल के अंतर्गत चौपाल, सरैन, चंवी मड़ावग, देवत, शंठा मझोटली, थाना, बोधना, धवास, खद्दर, लिंगजार, चंबी, ननहार, बदलावग, झीना, कुरग, माटल, कफरोना खैल, जुब्बड, टयाडी, पबास, अलाइशना, कोटि, धुरला, मकडोग, दशोली, पुजारली, कुजवी और आसपास के क्षेत्रों में मरम्मत कार्य के चलते पांच जनवरी को विद्युत आपूर्ति सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल चौपाल हिमांशु नैनवाल ने बताया कि शटडाउन मौसम पर निर्भर करेगा।