फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर-चंडीगढ़ बस वाया कुमारसैन दोबारा शुरू करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारसैन बस अड्डे में सेवाओं की कमी, यात्री झेल रहे परेशानियां
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। कुमारसैन बस अड्डे से परिवहन निगम की 41 बसों की रोजाना विभिन्न रूटों पर आवाजाही होती है। बस अड्डा शिमला और रामपुर के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी है, जहां से उपमंडल के हजारों लोग आवाजाही करते हैं। क्षेत्र के लोगों को लाभान्वित करने वाली सात बजे की रामपुर से चंडीगढ़ वाया कुमारसैन बस सेवा का आठ माह से लाभ नहीं मिल रहा। ऐसे में स्थानीय लोगों और यात्रियों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।

चंडीगढ़ के लिए यह बस सेवा न केवल कुमारसैन के यात्रियों के लिए बल्कि आसपास के गांव के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण थी। इसके बंद होने के कारण यात्रियों को वैकल्पिक साधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है, जो न केवल महंगे हैं बल्कि समय भी अधिक लेते हैं। सर्दियों के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो जाती है, जब लोग ठंड और खराब मौसम के कारण सीमित साधनों का सहारा लेने को मजबूर होते हैं। क्षेत्र के लोगों ने रामपुर से चंडीगढ़ वाया कुमारसैन बस सेवा को पुन: शुरू करने की मांग की है। यदि परिवहन निगम लोगों की मांगों को पूरा करता है, तो यह निर्णय स्थानीय जनता के लिए एक बड़ी राहत साबित होगा।
विज्ञापन


कुमारसैन अड्डा प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि यात्रियों को हो रही समस्याओं को लेकर कई बार उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है। पूह-शिमला और कल्पा-शिमला बस सेवाओं को भी वाया कुमारसैन संचालित करने की मांग की है। ये रूट कुमारसैन क्षेत्र के लिए बेहद फायदेमंद हो सकते हैं।
विज्ञापन


उधर, परिवहन निगम रामपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक अतुल गुप्ता ने कहा कि कुमारसैन के यात्रियों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जा रहा है। रूट को वाया कुमारसैन चलाने के लिए यात्रियों की संख्या, रूट की व्यावहारिकता और अन्य पहलुओं पर विचार किया जा रहा है। ऑनलाइन बुकिंग के आधार पर अभी भी यह बस रूट मौजूद है, लेकिन निजी बसों से प्रतिस्पर्धा और कम यात्रियों के कारण इस रूट की आवश्यकता कम प्रतीत हो रही है। यदि स्थानीय यात्रियों की संख्या में वृद्धि होती है और मांग ठोस होती है, तो इस रूट पर बस सेवा को पुन: संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें