रामपुर बुशहर। 22 केवी एचटी लाइन बागीपुल (खजेड़ा-धनुधार) फीडर के आवश्यक रख रखाव एवं मरम्मत कार्य के चलते निरमंड और आसपास के क्षेत्रों में 30 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। मरम्मत कार्यों के चलते ग्राम पंचायत अरसू, निशानी, त्वार, बाड़ी, बड़ीधार, कोटी, डीम सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत बोर्ड निरमंड के सहायक अभियंता इं. अमर ठाकुर ने बताया कि एचटी लाइन और फीडर की मरम्मत कार्य के चलते उक्त क्षेत्रों में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।