रोहड़ू। बाल विकास परियोजना छौहारा के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आंगनबाड़ी केंद्र प्री स्कूल श्लोट और लिंबड़ा में कार्यकर्ता, जबकि खाबल, हांउचली, बोसारी, जगतवाणी, सिंदासली, टिक्करी-1, शिलादेश, मंधारा, जयोगलाट और लिंबड़ा में सहायिकाओं के पद भरे जाएंगे। बाल विकास परियोजना अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि आवेदक महिला की आयु 18 से 35 वर्ष, शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास और परिवार की वार्षिक आय 75 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवार का संबंधित या लाभान्वित गांव का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। पात्र महिलाएं आवश्यक दस्तावेजों सहित 21 नवंबर 2026 तक आवेदन जमा करवा सकती हैं। चयन प्रक्रिया के तहत साक्षात्कार 26 और 27 नवंबर को होंगे। अधिक जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी छौहारा के कार्यालय या दूरभाष नंबर 01781-292207 पर संपर्क किया जा सकता है।