रोहड़ू। उपमंडलीय पशु चिकित्सालय रोहड़ू के अंतर्गत पशु औषधालयों में 12 पशु मित्रों के पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए अभ्यर्थी 2 फरवरी शाम 4:00 बजे तक आवेदन जमा करवा सकते हैं। पशु मित्र का एक पद राेहड़ू अस्पताल में, एक पद पारसा, एक पद जुब्बल में भरा जाएगा। इसके अलावा एक पद पुजारली-4, एक पद टिक्करी, एक पद समरकोट, एक पद खंगटेड़ी, एक पद जांगला, एक पद चिड़गांव, एक पद टिक्कर, एक पद सावड़ा और एक पद जगोठीनाला में भरा जाएगा। जुब्बल और सावड़ा पशु औषधालय के लिए आवेदन सावड़ा औषधालय में चिकित्सक के पास जमा करवाने हाेंगे, जबकि शेष पदों के लिए राेहड़ू अस्पताल में ही आवेदन जमा करवाए जा सकते हैं। उपमंडलीय पशु चिकित्सा अधिकारी राेहड़ू डॉ. मोहिंद्र ठाकुर ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया विभागीय नियमों के अनुसार की जाएगी। उन्होंने पात्र उम्मीदवारों से समय पर आवेदन करने की अपील की है।