फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोहड़ू डिपो के 135 बस सेवाएं ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
. रोहड़ू से शिमला मुख्य मार्ग पर भी नहीं चली बस, रूटों में फंसी निगम की 6 बसें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


रोहड़ू। भारी बर्फबारी के चलते शुक्रवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) रोहड़ू डिपो के ग्रामीण और लांग रूटों पर 135 बस सेवाएं पूरी तरह ठप रहीं। शुक्रवार को सुबह 9:00 बजे चलने वाले मात्र 14 रूटों पर ही निगम की बस सेवाएं चल पाई हैं। जुब्बल, रोहड़ू, चिड़गांव और नावर क्षेत्र के करीब सभी रूटों पर निगम की बस सेवाएं बंद हैं। वहीं, निगम की 6 बसें फंस गई हैं, जिन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है। सुबह 4:00 बजे के बाद निगम की तीन बसें शिमला रूट पर गईं, लेकिन ये बसें कुफरी में फंस गईं। सुबह 9:00 बजे ग्रामीण रूटों पर चलने वाली मात्र 11 बस सेवाएं चलीं। सुबह 9:00 बजे के बाद शिमला से रोहडू मुख्य मार्ग सहित सभी ग्रामीण सड़कें अवरुद्ध हो गईं। इस कारण शुक्रवार को दिनभर निगम की बसें रूटों पर नहीं चल सकीं। परिवहन निगम की ग्रामीण रूटों पर भी तीन बसें फंसी हैं, जिसमें एक बस करछाड़ी, एक बस रमई और एक बस मंढोल में फंसी हुई है। पथ परिवहन निगम रोहडू डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रियरंजन चौहान ने बताया कि बर्फबारी के कारण शुक्रवार को अधिकांश रूटों पर बस सेवाएं ठप रही हैं। रोहड़ू-शिमला मार्ग पर बंद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें