फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: देवरी-खनेटी को मिली पंचायत घर की सौगात

विज्ञापन
शिक्षा मंत्री ने किया देवरी खनेटी पंचायत घर का लोकार्पण
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया लोकार्पण, फर्नीचर के लिए एक लाख देने की घोषणा भी की
विज्ञापन

रोहड़ू। कोटखाई उपमंडल के देवरी खनेटी को पंचायत घर की सौगात मिली है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने वीरवार को पंचायत घर का लोकार्पण किया। इस भवन के निर्माण पर 14 लाख 80 हजार रुपये की लागत आई है। शिक्षा मंत्री ने पंचायत भवन के फर्नीचर के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा भी की। शिक्षा मंत्री ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इसी प्रक्रिया में विधानसभा क्षेत्र जुब्बल-नावर-कोटखाई में तीन वर्षों में कई विकास कार्य किए गए। कोटखाई की देवरी-खनेटी पंचायत की अलांवग-नक्सेटली-रेयोघाटी वाया कांगी नाला सड़क की प्रशासन की ओर से सफलतापूर्वक पासिंग की गई है। इस सड़क का निर्माण 2.92 करोड़ की लागत से करवाया गया है। इसके साथ ही 30 लाख रुपये की लागत से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देवरी-खनेटी के भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में 10 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के भवनों का निर्माण किया जा रहा है। इसमें 1 करोड़ 82 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी-खनेटी भी शामिल है। इसके अतिरिक्त जुब्बल विद्युत मंडल के अंतर्गत 55 करोड़ रुपये से बिजली सेवा को सुदृढ़ और सशक्त किया जा रहा है। इस अवसर पर कांग्रेस मंडल अध्यक्ष मोती लाल डेरटा, गुमान सिंह चौहान, नीरज रोंगटा और साथ लगती सतीश बासोली भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें