फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नित्थर की पूनम शर्मा बनी ग्रीन सोल्स फाउंडेशन की प्रदेश अध्यक्ष

विज्ञापन
ग्रीन सोल्स फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम शर्मा : संवाद
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू )।
विज्ञापन

ग्रीन सोल्स फाउंडेशन महिला इकाई जिला कुल्लू की बैठक बुधवार को हुई। संस्था के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरुध्यान सिंह के नेतृत्व में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। पूनम शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पूनम शर्मा कुल्लू जिले के नित्थर के धनाह गांव की रहने वाली हैं। इससे पूर्व कई संस्थाओं के माध्यम से उन्होंने जन कल्याण के कार्य किए हैं। पूनम शर्मा ने ग्रीन सोल्स फाउंडेशन की कोर कमेटी, अध्यक्ष और सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुझे प्रदेश में कार्य करने की इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ अपने सभी दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें