फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर में 29 को श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ एवं रुद्राभिषेक का होगा आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। प्राचीन भूतेश्वर महादेव शिवालय रामपुर में 29 अगस्त से 4 सितंबर तक श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ कथा एवं सार्वजनिक रुद्राभिषेक का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर मंदिर समिति और शिव भक्त परिवार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कार्यक्रम में क्षेत्र समेत आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। आयोजकों के अनुसार 29 अगस्त को सुबह 8:00 बजे ग्रंथ पूजन और सुबह 9:00 बजे भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। प्रतिदिन दोपहर 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा, जबकि रात्रि 8:00 बजे से 10:00 बजे तक भजन-कीर्तन आयोजित किए जाएंगे। प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे पूजन किया जाएगा। 4 सितंबर को दोपहर 12:30 बजे पूर्णाहुति के साथ धार्मिक अनुष्ठान का समापन होगी। कथा का वाचन भागवताचार्य भगवत राम आचार्य करेंगे। आयोजन श्री श्री 108 महंत चिन्तामणि दास महाराज के सांनिध्य में आयोजित होगा। मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं से परिवार सहित धार्मिक आयोजन में भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें