रिकांगपिओ। जनजातीय जिला किन्नौर में शनिवार को अंतिम चरण में 26 पंचायतों में मतदान होगा। जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। तीसरे चरण में कल्पा खंड की रोघी, तेलंगी, शुदारंग, पूरबनी, मेबर, चांसू, थेमगारंग और बटसेरी पंचायतों में मतदान होगा। निचार खंड के चौरा, तरंडा, बरी, यांगपा-2, शांगो, उरनी, पुनंग, पानवी और पौंडा पंचायतों में भी मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। पूह खंड की चांगो, लियो, डुब्लिंग, नेसंग, सुनम, टशीगंग, असरंग, रारंग और चारंग पंचायतों में भी मतदान होगा।