फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आनी में पंचायतीराज चुनाव के लिए 71 पोलिंग पार्टियां रवाना

विज्ञापन
आनी में पोलिंग पार्टियों को रवाना करते चुनाव पर्यवेक्षक नरेंद्र चौहान। संवाद
विज्ञापन
एसडीएम लक्ष्मण सिंह कनेट ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किए चुनाव कर्मचारी
विज्ञापन


पंचायत सचिवों को सौंपा चुनाव कर्मियों के ठहरने और खाने-पीने का जिम्मा

संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। विकास खंड आनी में पंचायतीराज चुनाव को संपन्न करवाने के लिए 71 पोलिंग पार्टियां रविवार को रवाना हो गईं। चुनाव पर्यवेक्षक नरेंद्र चौहान ने मेला मैदान से हरी झंडी दिखाकर चुनाव कर्मचारियों को रवाना किया। सभी पोलिंग पार्टियों को 14 बसों और दो जीपों में रवाना किया गया। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम लक्ष्मण कनेट ने बताया कि सभी पोलिंग पार्टियां अपने गंतव्य स्थल पर सुरक्षित पहुंच चुकी हैं। पोलिंग पार्टियों के ठहरने और खाने-पीने की व्यवस्था का दायित्व संबंधित पंचायत सचिव की अध्यक्षता में गठित कमेटी को दिया गया है। 25 मई को पोलिंग पार्टियां निर्धारित स्थान पर पोलिंग बूथ तैयार करेंगी। 26 मई को प्रथम चरण में आनी खंड की 13 पंचायतों में मतदान प्रक्रिया होगी। इनमें करशईगाड, टकरासी, मुहान, कराड़, मुंडदल, कराना, खनाग, कोहिला, लफाली, दलाश, चवाई, कुठेड़ और तांदी के सभी वार्डों में चुनाव होगा। मतदान सुबह 7 बजे से अपराह्न 3 बजे तक होगा। पंचायतों में वार्ड वाइज बने मतदान केंद्रों में मतदान होगा। मतदान के बाद पंचायत के प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्य की मतगणना पंचायत के निर्धारित स्थलों पर की जाएगी, जबकि पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्य की मतगणना 31 मई को राजकीय महाविद्यालय आनी में होगी। पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्य के बैलेट बॉक्स को मतदान के तुरंत बाद समुचित सुरक्षा के साथ सेक्टर अधिकारी मतदान केंद्रों से मतगणना केंद्र पहुंचाएंगे। यहां इनके रख-रखाव के लिए स्ट्रांग रूम स्थापित किया गया है। प्रथम चरण का चुनाव संपन्न करने के बाद पोलिंग पार्टियां अगले दो चरणों 28 मई को 13 और 30 मई को 12 पंचायतों का चुनाव संपन्न करवाएंगी। सहायक निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिन क्षेत्रों में चुनाव हो रहा है, वहां मतदान दिवस से 48 घंटे पूर्व मतगणना तक शराब की बिक्री और लाउड स्पीकर के इस्तेमाल पर प्रतिबंध रहेगा। 26 मई को जिन क्षेत्रों में चुनाव होना है, वहां 24 मई 3 बजे से मतगणना तक ड्राई डे रहेगा। 24 मई शाम पांच बजे से चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी गई है। इस दौरान चुनाव पर्यवेक्षक नरेंद्र चौहान ने बीडीओ कार्यालय आनी में सभी सेक्टर अधिकारियों से मुलाकात की और चुनाव से संबंधित तैयारियों की जांच की। 25 मई को मतगणना कार्य के लिए लगाए गए कर्मियों की प्रथम रिहर्सल खंड विकास अधिकारी कार्यालय में पूर्वाह्न 11 बजे होगी। दूसरी रिहर्सल 29 मई को राजकीय महाविद्यालय स्थित मतगणना कक्ष में होगी। उन्होंने कहा कि किसी सूचना एवं शिकायत के लिए नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 01904-299014 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें