फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भाजपा ने सनारसा में किया बूथ सत्यापन, संगठन की मजबूती पर मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
विस्तारक योगराज नेगी ने बूथ संख्या 112, 114 और 115 का किया दौरा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। भाजपा सराहन मंडल के अंतर्गत ग्राम केंद्र सनारसा में शनिवार को बूथ सत्यापन अभियान चलाया गया। इस दौरान विस्तारक योगराज नेगी ने बूथ संख्या 112, 114 और 115 में प्रवास कर सत्यापन का कार्य किया। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन की स्थिति, गतिविधियों और कार्यप्रणाली से जुड़ी जानकारी जुटाई तथा कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर संवाद किया।
विज्ञापन

प्रवास के दौरान बूथ स्तर पर पार्टी की गतिविधियों और कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की भूमिका और बूथ स्तर पर पार्टी की कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाने से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। विस्तारक ने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी लेते हुए स्थानीय स्तर पर चल रहे कार्यों पर भी विचार-विमर्श किया। भाजपा के बूथ सत्यापन अभियान का उद्देश्य बूथ स्तर पर संगठन की स्थिति की जानकारी जुटाना और संगठनात्मक कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करना है। इस तरह के प्रवास के माध्यम से कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद स्थापित कर संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाती है। इस मौके पर ग्राम केंद्र अध्यक्ष मस्तराम चौहान, रोशन डोगरा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें