फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर में 20 को पिलाई जाएगी पोलियो खुराक

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। बीस सितंबर को 0 से 5 वर्ष की आयु के बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई जाएगी। जिले के 5,245 बच्चों को यह दवाई पिलाई जाएगी। पोलियो टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए उपायुक्त कार्यालय रिकांगपिओ में जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त गोपाल चंद ने की।
विज्ञापन

डीसी ने अधिकारियों से कहा कि यह अभियान बच्चों की सेहत से जुड़ा हुआ है। इसे सफल बनाने के लिए सक्रियता से कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान चौरा और आकपा चेक पोस्ट पर ट्रांजिट बूथ स्थापित जाएंगे। राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक मोबाइल वैन भी लगाई जाएगी। यदि कोई बच्चा उस दिन इस खुराक से वंचित रह जाता है तो उसे 21 और 22 फरवरी को को घर-घर जाकर यह खुराक पिलाई जाएगी। अभियान को सफल बनाने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षा विभाग, परिवहन, पुलिस, आशा कार्यकर्ता और स्वास्थ्य विभाग का सहयोग लिया जाएगा। बैठक में एसडीएम निचार मनमोहन सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनिंद्र सिंह नेगी, कार्यक्रम अधिकारी डीआरडी जयवंती ठाकुर, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अवनेशा नेगी, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. पवन कुमार, बीसीसी समन्वयक रमेश चंद नेगी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें