फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: क्रिकेट प्रतियोगिता में पुलिस विजेता और वन विभाग बना उपविजेता

विज्ञापन
रामपुर में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता बनी पुलिस टीम मुख्यातिथि के साथ। संवाद
विज्ञापन
क्रिकेट प्रतियोगिता में पुलिस विजेता और वन विभाग बना उपविजेता
विज्ञापन

. बैडमिंटन में शिक्षा विभाग के चेतन और मोनू ने जीता पहला पुरस्कार
. बुशहर कर्मचारी खेल, संस्कृति एवं कल्याण संघ की ओर से आयोजित प्रतियोगिता हुई संपन्न
.अंतर विभागीय खेल प्रतियोगिता में अधिकारी कर्मचारियों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर के पाटबंगला मैदान में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के क्रिकेट मुकाबले में रामपुर पुलिस ने विजेता का खिताब अपने नाम किया है। वहीं, वन विभाग रामपुर की टीम उप विजेता बनी। बुशहर कर्मचारी, खेल, संस्कृति एवं कल्याण संघ रामपुर की ओर से आयोजित अंतर विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुई। समापन अवसर पर हिमालयन प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट सोलन के प्रबंध निदेशक एमआर शर्मा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संघ के प्रधान कुशाल शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में क्रिकेट में 24, वॉलीबाल में 7, बैडमिंटन में 18, कैरम में 16 और शतरंज में 16 टीमों ने भाग लिया। क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रामपुर पुलिस और वन विभाग के बीच हुआ, जिसमें रामपुर पुलिस ने रोमांचक जीत दर्ज कर विजेता का पुरस्कार हासिल किया। बैडमिंटन युगल में शिक्षा विभाग के चेतन शर्मा और मोनू मेहता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एकल वर्ग में एसबीआई के विनय शर्मा प्रथम और हिमफेड के राजीव सिंह द्वितीय रहे। कैरम डबल्स में शिक्षा विभाग के देवराज ठाकुर और छत्तर ठाकुर विजेता, वीरेंद्र नेगी और दुर्गा दास उपविजेता रहे। कैरम एकल में शिक्षा विभाग के डीपीई सरपारा दुर्गा प्रसाद प्रथम और दांसा स्कूल के दुर्गा प्रसाद द्वितीय स्थान पर रहे। शतरंज प्रतियोगिता में आयुष विभाग के भारत भूषण ने प्रथम और सीडीपीओ कार्यालय के शशि भूषण ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेता टीमों और खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता पुलिस टीम को 21 हजार और उप विजेता वन विभाग की टीम को 11 हजार रुपये की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया। वहीं वॉलीबॉल विजेता टीम को 10 हजार और उपविजेता टीम को 5 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गई।
विज्ञापन

दुर्घटना में दिवंगत मृतकों की आत्मा की शांति के लिए रखा मौन
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बीते दिनों ननखड़ी के खोलीघाट में हुई बस दुर्घटना और काशापाट में हुई दुर्घटना में दिवंगत हुए सभी मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। मुख्य अतिथि एमआर शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण को वर्तमान समय की सबसे बड़ी चुनौती बताते हुए कहा कि पर्यावरण बचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर उन्होंने संघ को भविष्य में खेल एवं सामाजिक गतिविधियों के सफल आयोजन के लिए 51 हजार रुपये की सहयोग राशि देने की घोषणा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें