फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ब्रौ में पुलिस ने ढाबे से बरामद की अवैध शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
निरमंड ( कुल्लू)। पुलिस थाना ब्रौ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ब्रौ बाजार में ढाबा चलाने वाले एक व्यक्ति से शराब बरामद की है। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ अवैध शराब बेचने का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि ब्रौ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ब्रौ बाजार में ढाबा चलाने वाले गोपाल दास, निवासी बाड़ी, डाकघर अरसु, तहसील निरमंड, जिला कुल्लू के ढाबे से छह बोतलें ऊना नंबर वन अवैध देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें