रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर के कल्पा स्टेडियम में पुलिस सिपाही भर्ती को लेकर शारीरिक दक्षता और शारीरिक मानक परीक्षा 27 मार्च को महिलाओं और 28 मार्च को पुरुषों की होगी। यह परीक्षा सुबह 7.00 बजे से आरंभ होगी। अभ्यर्थियों को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग शिमला की ओर से जारी एडमिट कार्ड के साथ पहुंचना होगा। इसके अलावा पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, दसवीं कक्षा का प्रमाण पत्र, श्रेणी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, वोटर कार्ड इत्यादि दस्तावेज साथ लाने होंगे। परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन और निजी सामान लेकर आने पर प्रतिबंध रहेगा। जिन अभ्यर्थियों ने किसी कारणवश शारीरिक दक्षता परीक्षा की तारीख बदलने के लिए आवेदन किया है, वे 29 मार्च को सुबह 7: 00 बजे शारीरिक दक्षता परीक्षा देने के लिए मिनी स्टेडियम कल्पा में आना सुनिश्चित करें। शारीरिक दक्षता परीक्षा के दिन सुबह 6:00 बजे से सुबह 7:00 बजे तक रिकांगपिओ चौक से कल्पा तक विशेष बस सेवा परिवहन निगम की ओर से सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अभ्यर्थी जानकारी के लिए 6230600981 या 9015172807 पर संपर्क कर सकते हैं।