फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: 13 साल बाद पुलिस ने उद्घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
13 साल बाद पुलिस ने उद्घोषित अपराधी किया गिरफ्तार
विज्ञापन

रामपुर पुलिस ने अपराधी को घर से दबोचने में पाई सफलता

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। बीते 13 वर्ष से जिला शिमला पुलिस को गच्चा देकर फरार हुए उद्घोषित अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस लंबे समय पर इस अपराधी को दबोचने का प्रयास कर रही थी और सोमवार को उसे उसी के घर से गिरफ्तार किया गया। सोमवार को 47 वर्षीय साबेर दास, निवासी गांव मघारा, तहसील रामपुर, जिला शिमला को पुलिस ने 2 अप्रैल 2013 में दर्ज हुए भारतीय दंड संहिता की धारा-381 के तहत दर्ज मामले में गिरफ्तार किया है। यह मामला वर्ष 2013 में दर्ज किया गया था, जिसमें आरोपी पर अपने स्वामी, नियोजक की करीब 4.35 लाख मूल्य की कार चोरी करने का आरोप है। मामले की जांच पूर्ण होने के बाद न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया गया था, लेकिन न्यायालय की कार्रवाई के दौरान आरोपी लगातार अनुपस्थित रहा और न्यायालय के समक्ष पेश नहीं हुआ। उसकी उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए न्यायालय की ओर से जारी विभिन्न कानूनी प्रक्रियाओं के बावजूद वह न्यायिक प्रक्रिया से बचता रहा। 9 मई 2025 को एसीजेएम रामपुर ने आरोपी को उद्घोषित अपराधी घोषित किया था। उद्घोषित अपराधी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। निरंतर निगरानी और प्राप्त सूचनाओं के आधार पर आरोपी का पता लगाकर सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार उद्घोषित अपराधी को आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद एसीजेएम रामपुर के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें