रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ स्थित उपायुक्त कार्यालय में उपायुक्त अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुख्खू के 24 जून को प्रस्तावित एक दिवसीय दौरे को लेकर बैठक हुई। उपायुक्त ने बैठक में बताया कि मुख्यमंत्री सुबह 10:55 मिनट पर रुकलिंग हेलीपैड (जंगी) में उतरेंगे। इसके बाद पूर्वाह्न 11:30 बजे हिमाचल लोक निर्माण विभाग के रारंग विश्राम गृह में पहुंचेंगे और दोपहर 12:00 बजे मेला मैदान रारंग में राज्यस्तरीय गुरु संज्ञास मेले के समापन समारोह में बतौर मुख्यअतिथि शिरकत करेंगे। उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि गुरु संज्ञास मेले के समापन के बाद वे दोपहर के भोजन के लिए लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह रारंग पहुंचेंगे और दोपहर के भोजन के बाद दोपहर 2:30 बजे रुकलिंग हेलीपैड से शिमला के लिए रवाना होंगे।