फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ठियोग में मारपीट के मामले में पुलिस ने आरोपी किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। पुलिस थाना ठियोग में मारपीट के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी नेपाल मूल के वर्तमान में ठियोग निवासी निखिल बिके को मंगलवार को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 22 सितंबर को शिमला जिला के तहसील ठियोग, सतोग, ड्रोल गांव निवासी अंजना वर्मा, पत्नी राजेंद्र सिंह के बयान के आधार पर पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 117(2), 109 व 351(2) के तहत पंजीकृत किया है। शिकायत के अनुसार आरोपी निखिल बिके ने एक महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट की, जिसके चलते वह घायल हो गई और उसका उपचार चल रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की। इसी कड़ी में 22 सितंबर को एसएफएसएल टीम ने ड्रोल स्थित घटनास्थल का निरीक्षण किया और सैंपल सुरक्षित किए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें