फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पटसारी में पुलिस ने चिट्टे के साथ धरा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
युवक से 3.60 ग्राम चिट्टा किया बरामद



संवाद न्यूज एजेंसी



रोहड़ू। पुलिस ने पटसारी के पास चिट्टे के साथ एक युवक को पकड़ा है। जानकारी के अनुसार वीरवार रात को पुलिस टीम गश्त पर थी। इस दौरान एक युवक वहां आया और पुलिस को देखकर घबरा गया। पुलिस ने शक के आधार पर युवक की तलाशी ली। युवक के पास से 3.60 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। युवक की पहचान 25 वर्षीय अक्षय गांव बावटीनाला, तहसील रोहड़ू के रूप में हुई है। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान ने बताया कि गश्त के दौरान एक युवक के पास से चिट्टा पकड़ा गया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि नशे में संलिप्त लोगों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम लगातार कार्य कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें