रोहड़ू। जुब्बल के बंतारी में सिगरेट न देने पर युवकों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर दी। जुब्बल के नालिया गांव के राजेश ने पुलिस में दी शिकातय में बताया कि पांच मार्च की रात को वह अपनी माता रोशनी देवी, बहन सोनिका के साथ बंतारी गांव में एक शादी समारोह में गया था। जब घर वापस जा रहे थे। तब बंतारी गांव के पास आरोपी आर्यन व उसके तीन साथियों ने उसे रोककर सिगरेट मांगी। जब उसने बताया कि वह धूम्रपान नहीं करते हैं, तो युवकों ने उसके साथ मारपीट की। इस दौरान राजेश के चेहरे, पैर और हाथ में चोटें आई हैं। डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान ने बताया कि व्यक्ति के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।