फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जुब्बल में 33 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब का 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नेहनार-जुब्बल सड़क पर पुलिस ने नाके के दौरान की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया है। इसके तहत जुब्बल थाने की पुलिस की टीम ने पंजाब के जिला लुधियाना के एक युवक को करीब 33 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई नेहनार-जुब्बल सड़क पर नाके के दौरान की। आरोपी की पहचान पंजाब के लुधियाना निवासी 18 वर्षीय गोविंद के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तीन नवंबर को जुब्बल पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त और नशे के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान युवक के पास से चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस थाना जुब्बल में एफआईआर संख्या 58/2026 दर्ज की गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी कर रही है। मामले में यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी नशीले पदार्थ की खेप कहां से लेकर आया था और इसकी आपूर्ति कहां की जानी थी। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें