रामपुर बुशहर। क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रामपुर पुलिस ने रेत से भरे तीन वाहनों को जब्त किया है। पुलिस ने एक डंपर से 350 वर्ग फीट और दो टिपरों से 150-150 वर्ग फीट अवैध रेत बरामद की। यह कार्रवाई रामपुर और भद्राश में की गई। पुलिस ने तीनों वाहनों को कब्जे में लेकर न्यू बस स्टैंड रामपुर स्थित कबाड़खाने में पहुंचा दिया है। पुलिस के अधिकारियों के अनुसार अवैध खनन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।