फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ठियोग में सजने लगा व्यापारिक बाजार, नेहरू मैदान में व्यापारी जुटे स्टॉल लगाने में

विज्ञापन
विज्ञापन
20 सितंबर तक चलेगा बाजार, नगर परिषद ने 95 लाख रुपये में दिया नेहरू मैदान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग (रामपुर बुशहर)।
ठियोग उत्सव के समापन के बाद अब नेहरू मैदान एक बार फिर अस्थायी व्यापारिक बाजार से गुलजार होने लगा है। मैदान में छोटे-छोटे स्टॉलों के लिए स्थान आवंटित कर दिए गए हैं। बाहरी राज्यों से पहुंचे व्यापारी अपनी दुकानें सजाने में जुट गए हैं। हालांकि, व्यापारिक गतिविधियां अभी आंशिक रूप से शुरू हुई हैं, लेकिन कई स्टॉलों पर सामान सज चुका है और कुछ स्थानों पर ग्राहक खरीदारी करते हुए भी नजर आए। नेहरू मैदान में इन दिनों बड़े ट्रकों और पिकअप वाहनों से लगातार सामान उतारा जा रहा है। व्यापारियों ने स्टॉलों पर अपने उत्पाद सजाने शुरू कर दिए हैं। कहीं किताबों का बाजार तैयार हो रहा है तो कहीं खाने-पीने की वस्तुओं की दुकानें सजाई जा रही हैं। इसके अलावा बर्तन, जूते, कपड़े और अन्य घरेलू सामान से भरे बोरे, बोरियां भी वाहनों से उतारकर स्टॉलों में पहुंचाई जा रही हैं। आने वाले दिनों में मैदान में बाजार पूरी तरह आकार लेने की उम्मीद है। नगर परिषद ने नेहरू मैदान को करीब 95 लाख रुपये के किराये पर दिया है। ठियोग उत्सव के बाद यहां लगने वाला यह अस्थायी बाजार 20 सितंबर तक चलेगा। व्यापारियों के पहुंचने और स्टॉल सजने के साथ ही मैदान में चहल-पहल बढ़ने लगी है। कई व्यापारी दूर-दराज के राज्यों से यहां पहुंचे हैं और अपने-अपने उत्पादों को ग्राहकों तक पहुंचाने की तैयारी में हैं। सेब की कम फसल के बीच कारोबार की अग्निपरीक्षा इस बार बाजार के सामने सबसे बड़ी चुनौती क्षेत्र में बनी आर्थिक मंदी की स्थिति है। ठियोग और आसपास के सेब बहुल क्षेत्रों में सेब की फसल कम रहने के कारण बाजारों में अपेक्षित रौनक नहीं है। सेब की कम पैदावार का सीधा असर स्थानीय लोगों की क्रय शक्ति पर भी पड़ रहा है। ऐसे में बाहरी राज्यों से आए व्यापारियों के लिए इस बार का अस्थायी बाजार कारोबार की दृष्टि से चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है। व्यापारियों ने भले ही अपनी दुकानें सजा ली हों, लेकिन अब निगाहें ग्राहकों पर टिकी हैं। सामान्य तौर पर उत्सव और उसके बाद लगने वाले बाजार में बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। इस बार सेब सीजन कमजोर रहने के कारण लोगों की खरीदारी क्षमता पर असर पड़ने की आशंका है। ऐसे में देखना होगा कि 20 सितंबर तक चलने वाले इस बाजार में ग्राहकों की कितनी भीड़ जुटती है और व्यापारी कितना कारोबार कर पाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें