फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जिला स्तरीय प्रतियोगिता में छाये खिलाड़ी

विज्ञापन
विनस पब्लिक स्कूल नित्थर ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन। स्रोत : स्कूल प्र
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)। वीनस पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल नित्थर के खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कबड्डी, वॉलीबाल और शतरंज प्रतियोगिताओं में स्कूल के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। कबड्डी में अंशुल ठाकुर और शुभम भारती ने शानदार प्रदर्शन किया। वॉलीबाल में युग नेगी, शतरंज में रौनक शर्मा, पुपेंदर, अखिल, अभ्युदय चौहान और ऋत्विक ने शानदार प्रदर्शन किया। वॉलीबाल की टीम उपविजेता रही। शतरंज की टीम ने भी उपविजेता का खिताब हासिल किया। विद्यालय के दो खिलाड़ियों कबड्डी में अंशुल ठाकुर और शतरंज में रौनक शर्मा का राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयन हुआ है। विद्यालय के प्रबंध निदेशक सुरेश ठाकुर, प्रधानाचार्य बबलेश ठाकुर सहित समस्त शिक्षकों ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें