फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव परिसर प्रणाली पर जारी अधिसूचना को वापस ले शिक्षा विभाग : संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक शिक्षक संघ ने आनी में किया प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिक्षा विभाग की ओर से जारी नई नव परिसर प्रणाली संबंधी अधिसूचना को लेकर रोष जताया। रविवार को शिक्षकों ने आनी में प्रदर्शन किया और तुरंत प्रभाव से अधिसूचना को वापस लेने की मांग उठाई। संघ ने आनी इकाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष निहाल नेगी की अध्यक्षता में एसडीएम के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी 29 नवंबर, 2023 को नए क्लस्टर निर्माण पर जारी अधिसूचना का विरोध किया गया था। इसके बाद 13 फरवरी, 2024 को संशोधित अधिसूचना जारी हुई थी। तय हुआ था कि प्राथमिक शिक्षा (नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक) का प्रशासनिक नियंत्रण मुख्य शिक्षकों और खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों के पास रहेगा। छठी से बारहवीं तक की जिम्मेदारी प्रधानाचार्य के अधीन रहेगी। संघ ने कहा कि नई अधिसूचना में प्राथमिक शिक्षा का पूर्ण नियंत्रण प्रधानाचार्य को देना शिक्षकों के हितों पर कुठाराघात है। इससे न केवल प्राथमिक शिक्षा की स्वायत्तता खत्म होगी, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता पर भी विपरीत प्रभाव पड़ेगा। प्राथमिक शिक्षक संघ ने कहा कि यह अधिसूचना शिक्षा मंत्री की ओर से पहले किए गए वादों के भी विपरीत है, जिसमें आश्वासन दिया गया था कि निदेशालय गठन के बाद प्राथमिक शिक्षा के ढांचे में कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा। संघ ने आग्रह किया कि सरकार इस अधिसूचना को तत्काल प्रभाव से वापस लेकर प्राथमिक शिक्षा की स्वतंत्र प्रणाली को बरकरार रखे। इस मौके पर महासचिव रणबीर वर्मा, कोषाध्यक्ष नूतन, जिला कुल्लू पीटीएफ कोषाध्यक्ष नूर चंद, महिला विंग आनी की प्रधान इंदिरा देवी, उपाध्यक्ष शशि कला, महासचिव तारा देवी, खंड कार्यकारिणी के मुख्य सलाहकार उत्तम ठाकुर और मुख्य संरक्षक संजीव सूद सहित कई अन्य अध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें