रिकांगपिओ (किन्नौर)। निचार खंड के राजकीय उच्च विद्यालय छोलतू में अंडर-14 छात्र-छात्रा प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। वीरवार को दूसरे दिन विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण खिलाड़ियों को दिया गया। शारीरिक शिक्षा अध्यापक शिशु कुमारी, अर्जुन सिंह, रघुनाथ, फूलवती, अशोक डोगरा, अर्चना, गौतम सिंह, जोगिंद्र सिंह और दिनेंद्र कुमार ने खिलाड़ियों को वॉलीबाल, खो-खो, कबड्डी और बैडमिंटन का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद छात्रा जुब्बल और छात्र मंडी में 26 से 28 अक्तूबर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उपनिदेशक प्राथमिक शिक्षा किन्नौर अरुण गौतम ने कहा कि यह प्रशिक्षण 12 दिन तक चलेगा।