रिकांगपिओ (किन्नौर)। जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांगपिओ में आयोजित तीन दिवसीय संकुल स्तरीय खो-खो ट्रायल बुधवार को संपन्न हुआ। हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों के नवोदय विद्यालयों से 90 प्रतिभागियों ने प्रतिभा के जौहर दिखाए।
ट्रायल में 36 छात्र और 36 छात्राओं को चयन तीन श्रेणियों में हुआ। समापन समारोह में जिला परिषद सदस्य हितेश नेगी, जिया लाल नेगी प्राचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमि पाठशाला रिकांगपिओ, भूपेंद्र नेगी प्रधान तेलंगी पंचायत और ठाकुर सेन प्रवक्ता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिकांगपिओ बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि ने दीप दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। हितेश नेगी ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी और सभी भाग लेने आए प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही विद्यालय के छात्र-छात्राओं के उत्साहवर्धन के लिए 20,000 प्रोत्साहन राशि भी भेंट की। जिया लाल नेगी ने विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। जवाहर नवोदय विद्यालय किन्नौर के विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और किन्नौरी नाटी पेश कर धमाल मचाया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यापक धर्मेंद्र ने किया और सत्यदेव राठौर ने सभी का आभार जताया।
इस मौके पर विद्यालय प्राचार्य योगेश कुमार, हेमराज, पुष्कर सूद, अशोक कुमार, अरुण कुमार, उत्तम सिंह, चंद्रपाल मोरिया और नेहा राठौर सहित अन्य मौजूद रहे।