फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में छाए जेएनवी ठियोग के खिलाड़ी

विज्ञापन
जेएनवी ठियोग के खिलाडिय़ों ने राज्य स्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन। स्रो
विज्ञापन
16 स्वर्ण, 12 रजत और छह कांस्य पदक जीते
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग के छात्रों ने हिमाचल प्रदेश राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय के 34 विद्यार्थियों ने 25वीं एचपी स्टेट ताइक्वांडो क्योरगी और 14वीं पूमसे ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भाग लेकर स्कूल का नाम चमकाया है। शिमला में 9 से 11 दिसंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने 16 स्वर्ण, 12 रजत और छह कांस्य पदक जीते। इसमें अभिनव, विहान चौहान, रुद्रानहु, ऋधिक, स्मृति, पल्लवी, आलिया, निधि, सिमरन, आराध्या, अराइना, महक, श्वेता, मन्नत, सारिका और मान्या ने स्वर्ण पदक हासिल किया। विहान नेगी, अक्षित, दिव्यांश, आरव, स्मृति, साक्षी, हर्षिता, सोनाक्षी, आराध्या बस्यान, सुहानी, जैस्मिन और निवेदिता ने रजत पदक जीता। इसके अलावा पल्जा, गालव, आराध्या, पिहू, सिजल और विनीत ने कांस्य पदक हासिल किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रोशन लाल ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें