दत्तनगर में 15 जोन के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विधायक नंदलाल ने विजेता किए सम्मानित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी रामपुर बुशहर।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दत्तनगर में तीन दिवसीय जिला स्तरीय अंडर-19 छात्र वर्ग प्रतियोगिता शुक्रवार को संपन्न हुई। समापन समारोह में सातवें वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं विधायक नंद लाल बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में जिला शिमला के 15 जोन की टीमों ने वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो, ताइक्वांडो और ठोडा खेल में भाग लिया। वॉलीबाल प्रतियोगिता में रोहड़ू जोन ने खिताब अपने नाम किया। कबड्डी में नेरवा जोन विजेता रहा। खो-खो में ठियोग जोन विजेता बना। विद्यालय के प्राचार्य यशपाल ठाकुर, शिक्षकों सहित छात्रों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने और जीवन में भी अनुशासन, परिश्रम को अपनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का समापन विजेता टीमों को सम्मानित कर किया गया।
दत्तनगर स्कूल में अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता के खो-खो मुकाबले की विजेता बनी ठियोग जोन की टीम। स