ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग कॉलेज के बीए प्रथम वर्ष के छात्र शौर्य मदराडी ने राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रजत पदक जीता है। वार्षिक अंतर महाविद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता डिग्री कॉलेज नगरोटा बगवां में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 75 किलोग्राम भार वर्ग में 31 टीमों ने भाग लिया। राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में डिग्री कॉलेज ठियोग के छात्र शौर्य मदराडी ने रजत पदक जीता। छात्र कक्षा 12वीं में डीएवी स्कूल की ओर से कबड्डी में राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुका है। शौर्य मदराडी के पिता राम कृष्ण मदराडी और माता मीना मदराडी ने बेटे की उपलब्धि पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. भूपेंद्र सिंह ठाकुर और सहायक प्राध्यापक विक्रांत गौतम सहित अन्य का आभार जताया है।