फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आनी महाविद्यालय में देवदार के 20 पौधे रोपे

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय आनी स्थित हरिपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में पौधरोपण किया गया। हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की स्मृति में देवदार के 20 पौधे लगाए गए। महाविद्यालय के स्पोर्ट्स क्लब के विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने पौधों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया। महाविद्यालय के स्पोर्ट्स प्रभारी प्रोफेसर भुवनेश्वर ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस खेल प्रतिभाओं को सम्मानित करने का अवसर है। प्रोफेसर भुवनेश्वर ने देवदार को हिमाचल प्रदेश की प्राकृतिक पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण वृक्ष बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें