फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कोटखाई में यूथ क्लब शवाला ने चलाया पौधरोपण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटखाई (रोहड़ू)। यूथ क्लब शवाला ने पौधरोपण अभियान चलाया। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देना है। अभियान के तहत विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए। क्लब के अध्यक्ष रमेश्वर ठाकुर, उपाध्यक्ष सचिन लाहैक, सदस्य रेशभ ठाकुर और पियूष लाहैक सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। अभियान को सफल बनाने में पंचायत प्रधान देवेंद्र सिंह और स्थानीय वन विभाग के कर्मचारियों का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। क्लब के सदस्यों ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य लगाए गए पौधों की निरंतर देखभाल करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें