फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मूरंग में कृषि, पशुपालन और उद्यान विभाग ने लगाया जागरूकता शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। पूह उपमंडल की ग्राम पंचायत मूरंग में जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर में कृषि, पशुपालन और उद्यान विभाग के विशेषज्ञों ने भाग लिया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को आधुनिक कृषि पद्धतियों और संबंधित विषयों पर जागरूक करना था। कृषि और आतमा परियोजना के विशेषज्ञों ने प्राकृतिक खेती की तकनीकें विस्तार से समझाईं। उन्होंने जीवामृत घोल बनाने की विधि का प्रदर्शन भी किया। किसानों को जैविक खेती के महत्व की जानकारी दी गई। पशुपालन विशेषज्ञ ने पशु आहार और चोकर के सही उपयोग की जानकारी दी। उद्यान विषय विशेषज्ञ डॉक्टर देवराज कायथ ने कीट प्रबंधन के प्रभावी तरीके बताए। उन्होंने मित्र कीटों के संवर्धन और फसल बीमा योजना के लाभों पर भी चर्चा की। कीटनाशकों के उचित छिड़काव की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें