फॉरेस्ट कॉलोनी रिकांगपिओ में पौधरोपण जागरुकता अभियान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी रिकांगपिओ ( किन्नौर)। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी किन्नौर जितेन्द्र सैनी ने बुधवार को जिला किन्नौर के रिकांगपिओ के फॉरेस्ट कॉलोनी में वन विभाग के साथ पौधरोपण अभियान चलाया। इस दौरान चिलगोजे के 40 पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर जितेंद्र सैनी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के दौर में हम सभी का दायित्व है कि हम अपनी जिम्मेदारी को समझें व अधिक पौधे लगाएं। अभियान में वन विभाग के कर्मचारियों और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिकांगपिओ के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों और वन विभाग के कर्मचारियों को एक-एक पौधा गोद लेने के लिए भी प्रेरित किया गया। इस अवसर पर पुलिस थाना रिकांगपिओ के सहायक उप निरीक्षक संजीव कुमार, वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों सहित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिकांगपिओ के अध्यापकगण और अन्य लोग मौजूद रहे।
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी किन्नौर जितेन्द्र सैनी र