ठियोग ( रामपुर बुशहर)। ठियोग में अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के उपलक्ष्य पर शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन संजय सिंह चौहान बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। शिविर में सहकारिता समितियाें और बैंकों के 300 से अधिक प्रतिनिधि मौजूद रहे। शिविर में किसानों, बागवानों और कामगारों को बैंकों की ओर से चलाई जा रहीं योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने बैंक की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। संजय सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बजट में किसानों को तीन लाख के ऋण में 50 प्रतिशत ब्याज रियायत बड़ी रियायत दी है। बैठक में नशे के खिलाफ भी जागरूक किया गया। संवाद