जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता के लिए पीयूष का चयन : जागरूक पाठक
बड़ागांव में आयोजित अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में किया था शानदार प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शोली के छात्र पीयूष ने खंड स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। ननखडी-कुमारसैन जोन की ब्लॉक स्तरीय अंडर-19 खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन बडागांव में किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। शोली स्कूल के छात्र पीयूष ने भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। शानदार प्रदर्शन के आधार पर पीयूष का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। पीयूष की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सभी लोगों ने पीयूष को शुभकामनाएं दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य, अध्यापकों और विद्यार्थियों ने उन्हें बधाई दी।