फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जोधपुर के दंगल में देश-प्रदेश के पहलवानों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
ठियोग के जोधपुर मैदान में ऋषि पंचमी दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम। संवाद
विज्ञापन
ऋषि पंचमी दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

सांसद सिकंदर कुमार ने की मैदान के लिए पांच सोलर लाइटें देने की घोषणा
नंगल देवी-जोधपुर सड़क को बेहतर बनाने को देंगे सहयोग

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। नंगल देवी के जोधपुर मैदान में ऐतिहासिक ऋषि पंचमी दंगल का मंगलवार को आयोजन किया गया। इसमें देश-प्रदेश के पहलवानों ने दमखम दिखाया। पहले दिन पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के पहलवानों ने अखाड़े में दांव-पेच लड़ाए। दंगल को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मैदान में पहुंचे। इस मौके पर देवता जनog मेला मैदान में पहुंचे और श्रद्धालुओं को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया। सांसद ने देवता जनोग का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने जोधपुर मैदान में पांच सोलर लाइटें उपलब्ध करवाने की घोषणा की। साथ ही जोधपुर तक आने वाली सड़क के निर्माण के लिए राशि या आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने सभी पहलवानों को खेल में बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए अपना योगदान देने का आश्वासन दिया। मेला कमेटी के प्रमुख राजेंद्र राजन ने मुख्य अतिथि डॉ. सिकंदर कुमार का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर भाजपा नेता अजय श्याम, टियाली वार्ड से जिला परिषद सदस्य नेहा जागटा और आबकारी कराधान के आयुक्त देवकांत प्रकाश खाची सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें