फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: 26 साल बाद अपने तीर्थ स्थल कुईकंडा पहुंचे देवता साहिब तराली नाग

विज्ञापन
देवता साहिब श्री कुईकंडा नाग
विज्ञापन
देवता साहिब कुईकंडा नाग और तराली नाग का हुआ भव्य मिलन, हजारों लोगों ने लिया सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर (कुल्लू)। देवता साहिब अनंत तराली नाग करीब 26 वर्ष के बाद अपने तीर्थ स्थल कुईकंडा पहुंचे। यहां पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया। ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया। देवता साहिब अपने देवलू और साज-बाज के साथ पैदल और कठिन परिस्थितियों से गुजर कर यहां पहुंचे। तराली नाग अब अप्पर तराला, निचला तराला, शोहण, कलाह, नौतोड, सरट और अन्य तराला से होते हुए लोअर फनौटी, बनाला, लोट, लारजी होते हुए कुईकंडा और निरमंड पहुंचेंगे। इस दौरान कई देवताओं के साथ उनका मिलन होगा। जगह-जगह देवता साहिब का जोरदार स्वागत किया जाएगा। तांदी नाग के गुर विनोद ठाकुर ने कहा कि कुईकंडा नाग तराली का कुईकंडा पधारने पर सभी कुठेड़ कटार के लोगों ने भव्य स्वागत किया। कुईकंडा नाग नसेसर की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे। पिछली बार जब तराली नाग आए थे, तो तीन दिन तक कुई खिली रही। कुईकंडा नाग ने साक्षात दर्शन दिए। प्रभु की ये लीला देख सभी चकित रह गए थे।

देवता साहिब श्री कुईकंडा नाग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें