चौपाल (रोहड़ू)। उपमंडल चौपाल और कुपवी में पशु मित्र के 10 पदों के लिए कुल 152 अभ्यर्थियों के आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन पदों के चयन के लिए संशोधित पशु मित्र नीति-2025 के तहत शारीरिक परीक्षण 18 अप्रैल को सुबह 9:00 बजे पीएमश्री उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल चौपाल में आयोजित किया जाएगा। चौपाल के एसडीएम हेम चंद वर्मा ने बताया कि इस बारे में अभ्यार्थियों को सूचना डाक के माध्यम से प्रेषित की जा चुकी है। यदि किसी अभ्यर्थी को समय पर सूचना प्राप्त नहीं हुई है अथवा प्राप्त नहीं होती है, तो वह शारीरिक परीक्षण से पूर्व किसी भी कार्यदिवस में कार्यालय वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी चौपाल में संपर्क कर सकते हैं।