सुबह 10 बजे होगा आयोजन, 50 अभ्यर्थी लेंगे भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। पशुपालन विभाग किन्नौर के तहत पशु मित्र पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 20 अप्रैल को सुबह 10 बजे मिनी स्टेडियम रिकांगपिओ में आयोजित की जाएगी।
वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी रिकांगपिओ डॉ. प्रतीक कश्यप ने बताया कि यह भर्ती पशु मित्र नीति 2025 के अंतर्गत कल्पा ब्लॉक में की जा रही है। इसके तहत कल्पा, सांगला, रक्छम, सापनी और पवारी के पांच पशु चिकित्सालयों के लिए एक-एक पद निर्धारित किया गया है। इन पदों के लिए कुल 50 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। उन्होंने अभ्यर्थियों से समय पर परीक्षा स्थल पर पहुंचने की अपील की है और स्पष्ट किया कि देर से पहुंचने वालों को परीक्षा में शामिल नहीं किया जाएगा।
अभ्यर्थियों को अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो और एक वैध पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस मूल रूप में लाना अनिवार्य होगा। शारीरिक परीक्षा के तहत पुरुष अभ्यर्थियों को 30 मिनट में 5 किलोमीटर दौड़ पूरी करनी होगी, जबकि महिला अभ्यर्थियों को 10 मिनट में 1.5 किलोमीटर दौड़ पूरी करनी होगी। विभाग ने अभ्यर्थियों से सभी नियमों का पालन करने और पहले से तैयारी के साथ आने की अपील की है, ताकि भर्ती प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।